उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम बार बार करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने पाला पड़ने और घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है खास तौर पर मैदानी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। जहां पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने की संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है।

वही राजधानी देहरादून के अलावा हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में पिछले दो दिनों से जबरदस्त कोहरा देखने को मिल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार की सुबह राजधानी दून व आसपास के इलाकों में जबरदस्त कोहरा देखने को मिला। दोपहर बाद स्थिति सामान्य हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने की पूरी संभावना है। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहेगा। आशिक बादल छाए रहेंगे। कोहरा पड़ने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button