उत्तराखंडखबरेधर्मपॉलिटिकलराजनीति

विधायक महेंद्र भट्ट ने जोशीमठ का नाम बदलने को लेकर CM धामी को लिखा लेटर…

देहरादून: बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने जोशीमठ का नाम बदलने को लेकर यह पत्र लिखा है। विधायक महेंद्र भट ने यह पत्र 20 दिसंबर को लिखा है जिसमें उन्होंने लिखा है कि…

मेरी विधानसभा बद्रीनाथ के विकासखंड जोशीमठ का नाम जन भावनाओं के अनुरूप ज्योतिर्मठ करने हेतु लंबे समय से क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा अनुरोध किया जाता रहा है। उक्त के संबंध में वर्ष 2016 में नगर पालिका जोशीमठ की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में तथा जोशीमठ क्षेत्र पंचायत सदस्यों की ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में जोशीमठ का नाम ज्योतिर्मठ किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया है तथा वर्ष 2019 में जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी उक्त प्रस्ताव को पारित कर शासन को प्रेषित किया गया है लेकिन अभी तक उक्त प्रस्ताव पर कोई भी सकारात्मक कार्यवाही नहीं हो पाई है। जन भावनाओं को तथा ज्योतिर्मठ के महत्व को मध्य नजर रखते हुए जनपद चमोली के विकासखंड जोशीमठ का नाम ज्योतिर्मठ करने हेतु संबंधित को निर्देशित करने की कृपा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button