Dehradun

आशा कार्यकर्ताओं ने किया सचिवालय के बाहर धरना-प्रदर्शन

देहरादून। अपनी मांगों पर सुनवाई नहीं होने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन तेज कर दिया है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से देहरादून पहुंचीं आशा कार्यकर्ताओं ने सचिवालय के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया हैं। इससे पहले वे कई दिनों से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के बाहर धरना दे रही थीं। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे सात सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रही हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इसी के चलते उन्होंने सीएमओ कार्यालय के बाहर चल रहे धरने को आगे बढ़ाते हुए सचिवालय के बाहर प्रदर्शन शुरू किया है। आशाओं ने 20 नवंबर तक सचिवालय के बाहर धरना जारी रखने का एलान किया है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मांगों के समाधान की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button