Dehradun

कैबिनेट मंत्री ने जनगणना-2027 के तहत पोर्टल पर दर्ज कराया अपना विवरण

देहरादून, 16 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में देशभर में संचालित डिजिटल जनगणना अभियान जनगणना-2027 के दूसरे चरण (जनसंख्या गणना) के अंतर्गत स्व-गणना की प्रक्रिया के तहत स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं का विवरण ऑनलाइन दर्ज कराया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण का एक महत्वपूर्ण आधार है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े सरकार को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और संसाधनों के बेहतर नियोजन में मददगरा साबित होगा।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपना विवरण स्वयं दर्ज कर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से स्व-गणना की पहल प्रक्रिया को सरल सुगम और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस दौरान गणना अधिकारी पीएस चौहान सहित जनगणना से संबंधित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button