श्री बदरीनाथ धाम में शनिवार को श्रद्धा-भक्ति के साथ श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत तथा बीकेटीसी के संयुक्त तत्वावधान में मनाया जाएगा नारद उत्सव
नारद शिला के निकट कल शनिवार कार्तिक संक्रांति के शुभ पर्वकाल में होगा आयोजन

श्री बदरीनाथ धाम । श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक पंचायत एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार कार्तिक संक्रांति के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम में नारद उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्सव का आयोजन नारद शिला के निकट कार्तिक संक्रांति के पुण्यकाल में किया जाएगा।
श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी एवं पंचायत के महामंत्री भगवती प्रसाद डिमरी ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम में छह माह नर पूजा तथा छह माह देव पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद छह माह तक महर्षि नारद जी भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना संपन्न करते हैं।
कहा कि भगवान बदरीविशाल तथा महर्षि नारद जी से लोकमगंल की प्रार्थना की जायेगी।उन्होंने बताया कि नारद उत्सव का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है। इस अवसर पर श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ भगवान बदरीविशाल एवं महर्षि नारद का स्मरण कर पूजा-अर्चना करेंगे। कल आयोजन का शुभारंभ पावन अलकनंदा तट से नारद कुंड तक कलश यात्रा के साथ शुरू होगा इस अवसर पर रावल अमरनाथ नंबूदरी,सहित डिमरी पंचायत के पदाधिकारी सदस्य, तथा बड़ी संस्था में तीर्थयात्रीगण मौजूद रहेंगे ।



