Dehradun
केदारनाथ में मरीज की बिगड़ी हालत, हैली एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर

रुद्रप्रयाग। आज प्रातः 11:12 बजे स्वामी विवेकानन्द धर्मार्थ चिकित्सालय, केदारनाथ से एक आपातकालीन सूचना प्राप्त हुई। चिकित्सालय के डॉ. धनवीर ने हैलीकॉप्टर एम्बुलेंस के लिए अनुरोध पत्र भेजकर अवगत कराया कि 39 वर्षीय मुकेश सिंह को छाती में तेज दर्द की शिकायत है और उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
डॉ. धनवीर के अनुसार मरीज को तत्काल उच्च स्तरीय उपचार के लिए AIIMS ऋषिकेश ले जाना आवश्यक है, अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है।
सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने UKADA के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर मरीज के लिए हैली एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराई।
प्रशासन के त्वरित कदम से अब मुकेश सिंह को केदारनाथ से हवाई मार्ग द्वारा सीधे AIIMS ऋषिकेश पहुंचाकर उपचार दिलाया जाएगा।



