Dehradun
भारी मलबा आने के कारण यातायात पूरी तरह बाधित

चमोली. बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह गुलाबकोटी के पास सड़क धंसने और भारी मलबा आने के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना के बाद संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मार्ग खोलने के कार्य में जुट गई है।
प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे पुलिस एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन करें तथा मार्ग खुलने तक अनावश्यक यात्रा से बचें। अधिकारियों के अनुसार, सड़क से मलबा हटाने और मार्ग को सुरक्षित बनाने का कार्य लगातार जारी है। मार्ग सुचारु होते ही अगला अपडेट जारी किया जाएगा।



