Dehradun

11 सूत्रीय माँगों को लेकर सौंपा मेयर को ज्ञापन

देहरादून। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी युवा मोर्चा ने स्वछता कर्मचारियों की वेतन बढ़ोत्तरी, पदोन्नति, 2018 तक दस वर्ष सेवा कर चुके कर्मचारियों को शासनादेश के अनुसार स्थाई नियुक्ति देने सहित 11 सूत्रीय माँगों को लेकर मेयर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव राजौरी के नेत्रत्व में मोर्चा के कई पदाधिकारी ने अपनी माँगों से संबंधित ज्ञापन में कहा कि 29/04/26 को नगर निगम बोर्ड बैठक में आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों का दैनिक वेतन 800 रुपए करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ था लेकिन अबतक लागू नहीं किया गया, निगम में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने 715 कर्मचारियों की भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा था उक्त प्रस्ताव पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। उत्तराखंड शासन के 10 दिसंबर 2025 के शासनादेश में संविदा, दैनिक वेतन, तदर्थ, कार्य प्रभारित एवं अंशकालिक, रात्रि गैंग, नाला गैंग आदि कर्मचारियों को विनियमितिकरण 2025 के अंतर्गत स्थाई किया जाना था जो बहुर ही खेदजनक है। मोर्चा ने स्वछता कर्मचारियों को आवास एवं भूमि उपलब्ध कराने के साथ, निगम के सभी 100 वार्डों में सफाई पर्यवेक्षकों में महिला को नियुक्त करने, कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाने, स्थाई एवं अस्थाई कर्मचारियों के लिए गोल्डन एवं आयुष्मान कार्ड शिविर लगाने की माँग की साथ ही राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष/राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना की माँग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अनुमोदित महर्षि वाल्मीकि चौक के शीघ्र निर्माण की माँग की l मेयर एवं नगर आयुक्त ने सभी माँगों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वसान दिया l
ज्ञापन देने वालों में मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजेश राजोरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष संयम कुमार, निखिल पार्चा आदि उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button