कपडे के गोदाम में लगी अचानक

देहरादून, 17 जून। आज कोतवाली नगर को सूचना मिली कि पलटन बाजार स्थित एक दुकान के तृतीय तल पर आग लग गई है। उक्त सूचना पर कोतवाली नगर से पुलिस बल तथा फायर स्टेशन देहरादून से दमकल के वाहन तत्काल मौके पर पहुंचे तथा राहत व बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। मौके पर दमकल के 04 वाहनों द्वारा कडी मशक्कत के बाद कपडों की दुकान के तृतीय तल पर बने गोदाम में लगी आग पर काबू पाया गया। घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि पलटन बाजार स्थित ननकानी गारमेंट्स के तृतीय तल पर लिफ्ट लगाने का कार्य चल रहा था तथा उक्त कार्य के लिये वैल्डिंग का कार्य करने वाले व्यक्ति आये हुए थे। इस दौरान तृतीय तल पर स्थित कपडे के गोदाम में अचानक आग लग गई तथा गोदाम में रखा सारा सामान जल गया। आग से हुई क्षति का आकंलन किया जा रहा है, साथ ही आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।



