Dehradun

डडरिया सल्ट के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

अल्मोड़ा, १६ मार्च। डडरिया सल्ट के पास एक वाहन 10 मीटर नीचे खाई में गिर गया, जिसके कारण कार में सवार तीन लोग घायल हो गये। घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया।
आज थाना सल्ट पुलिस को डायल 112 के माध्यम से डडरिया सल्ट के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना सल्ट पुलिस मय पुलिस बल व रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। लगभग 10 मीटर नीचे खाई में गिरी कार में तीन लोग सवार थे। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से देवायल अस्पताल, सल्ट भिजवाया। पुलिस के अनुसार घायलों मे पवन सिंह, उम्र 26 वर्ष, पुत्र राम सिंह, निवासी ग्राम सोकती हरड़ा भौनखाल, अजय रावत, उम्र 25 वर्ष, पुत्र देवेंद्र रावत, निवासी सियाली लेड़ा, डडरिया, सल्ट, अल्मोड़ा व कपिल सिंह, पुत्र जीवन सिंह, निवासी सोकती हरड़ा भौनखाल शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button