DehradunUncategorizedUttarkashiउत्तराखंडपॉलिटिकलराजनीति

उत्तरकाशी के खास जनाधार वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष होंगे भाजपा में शामिल

उत्तरकाशी के खास जनाधार वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष होंगे भाजपा में शामिल

लंबे समय से जनता के बीच जन सरोकार के मुद्दों पर संघर्षीशील हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद्र रमोला

जन आगाज डेस्क

देहरादून। उत्तरकाशी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व 2017 में यमुनोत्री विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ चुके जनाधार वाले नेता प्रकाश चंद्र रमोला कल सैकड़ो समर्थकों के साथ बलवीर रोड स्थित उत्तराखंड राज्य के भाजपा मुख्यालय में भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। 90 के दशक में उत्तराखंड राज्य आंदोलन से लेकर छात्र राजनीति में छात्र हितों के साथ जन सरोकार के मुद्दों पर संघर्षील रहने वाले प्रकाश चंद्र रमोला दो दशक के भीतर उत्तरकाशी के क्षेत्र पंचायत से लेकर जिला पंचायत व कई महत्वपूर्ण निर्वाचित पदों पर रहे। मूल रूप से चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी के रहने वाले रमोला का जनाधार इसी बात से आंका जा सकता है कि 2017 में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में यमुनोत्री विधानसभा से चुनाव लड़ने पर उन्होंने करीब 8 हजार वोट प्राप्त किए थे। बताया जा रहा है कि कल भाजपा मुख्यालय में रमोला प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने जा रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button