उत्तराखंडवीडियो

फैमिली के साथ नैनीताल पहुंचे कोहली, VIDEO में दिखा उनका क्यूट अंदाज

नैनीताल: क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा व बेटी वामिका के साथ बुधवार शाम को नैनीताल के निकट भवाली पहुंचे। दोनों यहां से रामगढ़ चले गए जहां वह तीन दिनों तक अपने करीबी मित्र के कॉटेज में रहेंगे।

बुधवार दोपहर करीब तीन बजे विराट व अनुष्का हेलीकॉप्टर से घोड़ाखाल स्थित सैनिक स्कूल के हैलीपैड पर उतरे। विराट कोहली ने बेटी वामिका को अपनी गोद में उठाया हुआ था। इस दौरान दोनों ने ही प्रसांशकों से दूरी बनाए रखी। हेलीकॉप्टर से उतरते ही उनके निजी सुरक्षा गार्ड ने मोर्चा संभाल लिया। यहां से वह अपनी ऑडी कार के जरिए तुरंत ही रामगढ़ के लिए निकल गए। भवाली कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि विराट कोहली निजी दौरे पहुंचे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button