धर्म

आज भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम के कपाट आज गुरुवार को भैया दूज पर्व पर शीतकाल के लिए बंद होंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर नौ मिनट पूजा-अर्चना व विधि विधान के साथ बंद किए जाएंगे।

कपाट बंदी के बाद मां यमुना की डोली खरशाली के लिए रवाना होगी। इस वर्ष यमुनोत्री धाम में 4.78 लाख यात्री पहुंचे। इससे पहले गुरुवार को केदारनाथ और बुधवार को गंगोत्री धाम के कपाट बंद हो चुके हैं।

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट बुधवार को अन्नकूट पर्व पर बुधवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। दोपहर ठीक 12.01 बजे कपाटबंदी के बाद मां गंगा की डोली जयकारों के साथ शीतकालीन प्रवास मुखवा के लिए रवाना हुई। तीन हजार से ज्यादा तीर्थयात्री कपाटबंदी के साक्षी बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button