उत्तराखंड

उत्तराखंड: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की दर्दनाक मौत

टिहरी: टिहरी के सुवाखोली-अलमस-नगुण मोटरमार्ग से बड़ी दुःखद खबर आ रही है। जहां एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सुवाखोली-अलमस-नगुण मोटर मार्ग पर देर रात को एक कार संख्या UK 10 8266 अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे लिंक मार्ग पर जा गिरी। स्कार्पियो वाहन में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त वाहन देहरादून से उत्तरकाशी की ओर जा रहा था। घटना देर रात के समय हुई।

कार गिरने की सूचना ग्रामीणों ने सुबह राजस्व पुलिस को दी। जिस पर सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button