उत्तराखंड

इस वजह से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, परमिट से जुड़े सभी काम होंगे महंगे

देहरादून: उत्तराखंड में अब ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, परमिट, फिटनेस से जुड़े सभी काम महंगे होने वाले हैं। धामी कैबिनेट ने इन सेवाओं पर लगने वाले यूजर चार्ज को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

यूजर चार्ज प्रति ट्रांजैक्शन ₹20 से बढ़कर ₹50 तक हो जाएगा। इसके अलावा यह धनराशि कंप्यूटरीकरण तथा इलेक्ट्रॉनिक टोकन मशीनों में सुधार और रखरखाव पर खर्च की जाएगी।

दरअसल परिवहन विभाग द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाएं ऑनलाइन है। जिसमें अब तक ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन और लाइसेंस में नाम पता या मोबाइल नंबर बदलना तथा वाहन रजिस्ट्रेशन करवाने और फिटनेस सहित परमिट को लेकर फीस जमा करने के लिए ₹20 यूजर चार्ज देना पड़ता था जिसे सरकार ने बढ़ाकर ₹50 कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button