उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड: स्कूटी से जा रहे पिता-पुत्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

ऋषिकेश: उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं का दुर्भाग्यपूर्ण सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन देवभूमि के कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट रहा है। इस बार पिता-पुत्र की मौत से चम्बा क्षेत्र में शोक की लहर है। दरअसल स्कूटी से हरिद्वार जा रहे पिता-पुत्र सड़क पर गाड़ी रपटने से घायल हुए और दोनों ने ही दम तोड़ दिया। उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार बीते दिन राष्ट्रीय राजमार्ग 94 (ऋषिकेश- गंगोत्री ) पर आमसेरा के पास एक स्कूटी अचानक फिसल गई। पुलिस के मुताबिक स्कूटी (संख्या – यूके17 एच 5663) सवार पिता-पुत्र चम्बा से ऋषिकेश जा रहे थे। हादसे में दोनों की ही मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि स्कूटी अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ।

बता दें कि रमेश दत्त कोठारी, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम हड़म, थाना चम्बा और उनके पुत्र विकाश कोठारी पुत्र रमेश दत्त कोठारी, उम्र 35 वर्ष के अचानक चले जाने से पूरे परिवार का बुरा हाल है। जहां पिता हरिद्वार में उद्यान विभाग के कर्मचारी थे तो बेटा रुड़की मे प्राइवेट नौकरी करता था। पुलिस ने बताया कि दोनों ही स्कूटी सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button