उत्तराखंड: उफनती गंगा में दादी ने लगा दी छलांग, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान


हरिद्वार: सोशल मीडिया पर अक्सर युवाओं के हैरतअंगेज करते हुए वीडियो तो आपने खूब देखे होंगे लेकिन अब हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी में पुल से गंगा में कूदती एक बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दादी उफनाती हुई गंगा में कूद जाती है।
बताया जा रहा है कि ये बुजुर्ग महिला हरियाणा की रहने वाली है। गर्मी के सीजन में हरिद्वार के गंगा घाटों पर काफी भीड़भाड़ है। हर की पौड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में युवा पुल से छलांग लगाते नजर आ जाते हैं बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला हर की पौड़ी पर स्नान कर रही थीं। इसी दौरान उसे कुछ लड़के ऊंचे पुल से गंगा में छलांग लगाते हुए नज़र आए। लड़कों को देख बुजुर्ग महिला भी जोश में आ गई। इसके बाद वह पुल पर पहुंचीं और सीधे गंगा में छलांग लगा दी।
गंगा में कूदने के बाद बुजुर्ग महिला युवाओं की तरह तैर कर काफी दूर निकल गई। देखने वालों की सासें रुक सी जाती हैं ऐसा लगता है कि दादी तेज रफ्तार गंगा में बह गई हैं। लेकिन बुजुर्ग महिला फुर्ती से तैरती हुई किनारे पर पहुंच जाती हैं। बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस उम्र में कई वृद्धों का चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता है, वहीं तैराक दादी का करतब देखकर लोग दांतो तले उंगली दबा रहे है।