उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड में दो दिन इन चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन की चेतावनी भी

देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट है।
मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना जताते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और नदी-नालों में उफान की चेतावनी भी जारी की गई है। मंगलवार को देहरादून में हल्‍की बूंदाबांदी हुई। ऋषिकेश, पौड़ी, कोटद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग, गंगोत्री, यमुनोत्री और टिहरी सहित लगभग सभी क्षेत्रों में बादल छाए रहे। बाद में ऋषिकेश और कोटद्वार में बारिश भी हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज और कल भारी वर्षा हो सकती है। देहरादून, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी में गरज के साथ भारी वर्षा की आशंका है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरांखड में मानसून अगले तीन दिन में पहुंचने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button