उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंडमौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे के भीतर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं संग बारिश की संभावना जताई है। बिजली गिरने के साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है। पर्वतीय इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

पर्वतीय इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के गठजोड़ से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में शुक्रवार (आज) को तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। राजधानी दून में आसमान साफ रहेगा। आसमान साफ रहने से फिर अधिकतम तापमान 34 डिग्री पहुंचने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button