उत्तराखंडधर्म

चारधाम यात्रा पर आने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर, यात्रा में नहीं होगी कोई दिक्कत

देहरादून: अगर आप चारधाम यात्रा में आ रहे हैं तो ये खबर ध्यान से पढ़ें। चारों धाम केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री औऱ यमुनोत्री में से दो धाम केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में दर्शन करने के लिए 31 मई तक वाहन क्षमता के अनुसार पंजीकरण फुल हो चुके हैं। बदरीनाथ धाम में 20 मई और गंगोत्री धाम में 25 मई के बाद पंजीकरण उपलब्ध हैं।

आपको बता दें कि सरकार ने अब धामों की वहन क्षमता के अनुसार पंजीकरण की व्यवस्था की है। बिना पंजीकरण के तीर्थयात्रियों को रोका जा रहा है। जिससे धामों में क्षमता से अधिक श्रद्धालु पहुंचने से अव्यवस्थाओं का सामना न करना पड़े।

सरकार ने केदारनाथ धाम के लिए 13 हजार, बदरीनाथ धाम के लिए 16 हजार, गंगोत्री के लिए आठ हजार और यमुनोत्री धाम के लिए पांच हजार प्रतिदिन संख्या तय की है। अब धामों की वहन क्षमता के अनुसार ही यात्रियों का पंजीकरण किया जा रहा है।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार तक केदारनाथ में दो लाख और बदरीनाथ धाम में 1.60 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं गंगोत्री में 103429 तो यमुनोत्री धाम में 87060 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button