उत्तराखंड

उत्तराखंड: दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हल्द्वानी: हल्द्वानी से दुखद खबर सामने आई है। यहां रामपुर रोड पर गैस पाइप के नीचे दबकर एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार रामपुर रोड जीतपुर नेगी निवासी उमेश कश्यप का 14 वर्षीय पुत्र मनोज कश्यप बुधवार दोपहर में रामपुर रोड पर खेलने गया था। इन दिनों रामपुर रोड पर गैस पाइप लाइन डाली जा रही है। ऐसे में गैस के पाइप सड़क के किनारे रखे हुए है। इन्ही पाइपों में मनोज अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी पाइप लुढ़का और मनोज के ऊपर गिर गया। गड्ढे में वह पाइप के नीचे दब गया। दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे मनोज को गड्ढे से निकालकर सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मनोज के परिजनों को इसकी सूचना मिली तो कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मनोज 4 भाई बहनों में तीसरे नम्बर का है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची टीपी नगर चौकी प्रभारी संजीत राठौड़ ने बताया कि बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button