उत्तराखंडक्राइम

उत्तराखंड में यहां अफीम की खेती, मौके पर पहुंची पुलिस, 14 किलो माल के साथ आरोपी गिरफ्तार

किच्छा: किच्छी पुलिस को नशा तस्करों और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सफलता हासिल हुई है। बता दें कि ऊधम सिंह नगर एसएसपी के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निकट परिवेक्षण में किच्छा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र में नशा तस्करी की रोकथाम के लिए और तस्करों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए अभियान चलाया हुआ है।

इसी के तहत किच्छा पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो की काली मन्दिर तिराहा से आगे खुपिया गेट स्थित गोस्वामी ढाबे के पीछे अफीम की खेती कर रहा था। अफीम की फसल की खेती करने का लाईसेन्स तलब किया गया तो दिखाने से कासिर रहा प्रथम दृष्टया उक्त फसल का अफीम का होना पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खेती को नष्ट किया।

मौके पर मौजूद खेत मालिक अशरारुल हक पुत्र नूर उल हक निवासी वार्ड न0 5 बडिया, किच्छा को धारा 8 18 एनडीपीसी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा की जा रही अफीम की खेती में कुल 12 किलोग्राम अफीम हरा पौधा और 2 किलोग्राम अफीम पोस्त ताजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button