उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

महाराज ने चौबट्टाखाल को दी करोड़ो की सौगात, 77.44 लाख की लागत से निर्मित दो एग्री बिजनेस ग्रोथ सेंटर का किया लोकार्पण

सतपुली: चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में शनिवार को अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर करोडों रुपए की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

सतपाल महाराज ने संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में 19 लाख 70 हजार रूपये की लागत से ओएनजीसी, सीएसआर मद से ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड सीएसआर मद से 20 लाख 71 हजार नौ सौ नवासी की लागत की अल्ट्रासाउंड मशीन और विधायक निधि से 5 लाख की धनराशि से किये गये कार्यों का लोकार्पण किया।

कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक महाराज ने राज्य सेक्टर (नाबार्ड) के अंतर्गत विकासखंड एकेश्वर के पूर्वी नयार नदी पर मत्स्य पालन केंद्र सतपुली की सुरक्षा दीवार हेतु 2 करोड़ 74 लाख 54 हजार की बाढ़ सुरक्षा योजना, विकासखंड कल्जीखाल के अंतर्गत ज्वाल्पा में पश्चिमी नयार नदी पर 1 करोड़ 4 लाख 57 हजार की लागत की बाढ़ सुरक्षा योजना और विकासखंड द्वारीखाल के तहत राजकीय कन्या विद्यालय सतपुली की सुरक्षा हेतु 1 करोड़ 25 लाख 64 हजार की बाढ़ सुरक्षा योजना का शिलान्यास किया।

उन्होने एकेश्वर मोटर मार्ग के पिटकुल के निकट से ग्राम नौगाव के लिए 70 हजार रूपये की विधायक निधि से निर्मित संपर्क मार्ग एवं राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल के लिए सम्पर्क मार्ग का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर सरपंच पातीराम जिन्होंने 1.50 किलोमीटर की सड़क काटी उन्हें भी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सम्मानित किया।

महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जलागम विभाग द्वारा 46 लाख 12 हजार की लागत से निर्मित विकासखंड एकेश्वर के अमोठा में एग्री बिजनेस, ग्रोथ सेंटर, अमोठा एवं सीमारखाल, एकेश्वर में 31 लाख 32 हजार की धनराशि से निर्मित 2-2 एग्री बिजनेस, ग्रोथ सेंटरो का भी लोकार्पण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button