उत्तराखंडपॉलिटिकल

उत्तराखंड BJP की महत्वपूर्ण बैठक आज, नई टीम पर लग सकती है मुहर..

देहरादून: उत्तराखंड में बीजेपी से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट की नई टीम के लिए आज यानि 22 अगस्त को फिर बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि नई टीम में पार्टी के युवा चेहरों को तरजीह मिलना तय है। बताया जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई कार्यकारिणी पर मुहर लगाएंगे। इसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी की भी हामी जरूरी होगी। केंद्रीय नेताओं से चर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी के स्वरूप तकरीबन तय हो गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 22 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रस्तावित सूची पर अंतिम मुहर लगाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने नई टीम को लेकर दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ अलग-अलग बैठकें की है। कार्यकारिणी के लिए तैयार किए गए नामों के पैनल पर चर्चा हुई है। इससे पहले दिल्ली नें हुई बैठक में मोर्चों में बदलाव के संबंध में बातचीत की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने हाईकमान को नए पदाधिकारियों के नाम की सूची सौंपी, जिनमें से ज्यादात्तर नामों पर सहमति बन गई है। गुरूवार से प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ है। आज होने वाली बैठक का समय अभी तय नहीं किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button