उत्तराखंडक्राइम

उत्तराखंड: यहां सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, हिरासत में कई युवक- युवतियां

काशीपुर: उधमसिंह नगर जिले में जहां हथियारों के दम पर खूनी खेल का दौर नहीं थम रहा है, वहीं अब जिस्मफरोशी का गोरखधंधा भी जिले में खूब फलफूल रहा है, जहां पुलिस ने राजनीतिक संरक्षण लेकर एक होटल में चल रहे सैक्स रैकेट का भांडा फोड करते हुए पन्द्रह से अधिक युवक युवतियों को हिरासत में लिया है।

एन्टी ह्युमन राईट ट्रेफिकिंग यूनिट रुद्रपुर की टीम ने छापेमारी कर मंडी पुलिस चौकी के पास होटल पैराडाइज देर सांय छापेमारी कर बडे सेक्स रैकेट को पकड़ा है, जहां होटल के अंदर हो रही अनैतिक गतिविधियों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। यही नहीं चौकी से महज कुछ ही कदमों की दूरी पर चल रहे इस गोरखधंधे की पुलिस को कोई जानकारी तक नहीं थी ऐसा नहीं हो सकता, लेकिन शिकायत के आधार पर एन्टी ह्युमन राईट ट्रेफिकिंग यूनिट रुद्रपुर की टीम ने औचक छापेमारी कर पुरे रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया, और मौके से रंगे हाथों दर्जन भर से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं फिलहाल पुलिस इस रैकेट से जुडे अन्य लोगों के भी सुराग निकाल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button