उत्तराखंडपॉलिटिकल

रितु खंडूरी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, बनाया पहली महिला स्पीकर

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रुप में आज दूसरी बार शपथ लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूद रहेंगे।

पुष्कर सिंह धामी आज आठ मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। गणेश जोशी, सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, प्रेम चंद्र अग्रवाल, रेखा आर्या और बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास के मंत्री बनाए जाने की पुष्टि हो गई है। वही उत्तराखंड के राजनैतिक इतिहास में भाजपा ने नया अध्याय जोड़ा है। प्रदेश को रितु खंडूरी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है। वहीं कुछ ही देर में परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button