उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड: गौशाला में लगी भीषण आग, 8 बकरियों समेत एक घोड़े की जलकर मौत

सितारगंज: सितारगंज क्षेत्र के ग्राम नकुलिया के सन्त फार्म में एक किसान की गौशाला में अचानक रात को आग लग गई। जिसमें आठ बकरियों समेत एक घोड़े की जलकर मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक ग्राम संतफार्म निवासी बलकार सिंह की गौशाला में दीपावली की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब परिवार रात को सो रहा था तो पड़ोसी ने देखा कि गौशाला में आग लगी हुई है।गौशाला में आग लगी देख पड़ोसियों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। ऐसे में ग्रामीण एकत्रित हो गए और ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू भी पा लिया गया था।लेकिन तब तक गौशाला जलकर राख हो गई थी।

बताया जा रहा है कि जिस गौशाला में आग लगी थी उसी में बलकार सिंह की पत्नी भी सोती थी लेकिन दीपावली होने के कारण बलकार सिंह की पत्नी उस रात बलकार सिंह के भाई के घर में सोई हुई थी। ऐसे में एक बड़ी अनहोनी से परिवार बच गई। बताया जा रहा है कि बलविंदर मानसिक रूप से विक्षिप्त है । बलविंदर का परिवार बकरी पालन से ही अपना गुजर-बसर करता है। बलविंदर की पत्नी मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button