उत्तराखंडक्राइमखबरे

उत्तराखंड: यहां गधेरे में मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

बागेश्वर: बागेश्वर जिले के कौसानी मेंं एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मायके वालों ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार कौसानी के अमोली गांव निवासी 36 वर्षीय दीपा देवी पत्नी जगदीश राम विगत 9 नवंबर से लापता थी। महिला के पति ने उसकी कई जगह खोजबीन की। लेकिन उसका कही पता नहीं चल सका। इसके बाद पति ने कौसानी थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। गुरुवार की शाम कुछ ग्रामीणों ने अमोली गधेरे के समीप बदबू आने की सूचना दी।

इसके बाद लोगों ने गधेरे में जाकर देखा। वहां पत्थर से ढकी एक महिला की लाश मिली। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों से महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस शव को बागेश्वर जिला अस्पताल ले आयी। आज सुबह महिला का पति अस्पताल पहुंचा तो उसकी महिला की शिनाख्त अपनी पत्नी दीपा देवी के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने मायके वालों को सूचना दी। बेटी के मौत की खबर सुनकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।

मायके वालों ने आशंका जताई की उनकी बेटी की हत्या की गई है। इस मामले में किसी ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। बताया जा रहा है कि मृतका की 18 साल की बेटी व 16 साल का बेटा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button