उत्तराखंडपॉलिटिकल

देहरादून : DGP अशोक कुमार ने पत्नी-बेटी संग किया मतदान

देहरादून : उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया। शाम छह बजे तक मतदान केंद्र तक पहुंचने वालों को मतदान का मौका दिया जाएगा। डाक मतपत्र मतगणना के दिन, यानी 10 मार्च सुबह आठ बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। राज्य की सभी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को सुरक्षा के दृष्टिगत सील कर दिया है। पोलिंग बूथों पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई है।

वहीं उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने भी परिवार सहित राजपुर विधानसभा में मतदान किया। डीजीपी अशोक कुमार अपनी पत्नी और बेटी के साथ राजपुर के मतदान केंद्र पहुँचे और उन्होंने मतदान किया। डीजीपी अशोक कुमार ने सभी लोगों से मतदान करने की अपील की। डीजीपी ने कहा कि हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वहीं बता दें कि डीजीपी की बेटी कुहू ने पहली बार वोट दिया। इसको लेकर वो काफ़ी उत्साहित नज़र आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button