उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड: 20 महीने के बच्चे की गले में चने का दाना अटकने से मौत

जसपुर: जसपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां डहरिया कॉलोनी स्थित अपने नानी के घर आए दो साल के मासूम की गले में चने का दाना फंसने के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जसपुर के मोहल्ला नई बस्ती डहरिया स्थित अपने मायके में नरगिस नमक महिला आई हुई थी। जिसका निकाह तीन साल पहले काशीपुर निवासी नदीम अहमद से हुआ था। नदीम का 20 महीने का पुत्र हम्माद अपनी मां नरगिस के साथ बीती पांच मई को नानी के घर आया हुआ था।

बीते रोज भी बच्चे घर में खेल रहे थे। तभी रात के वक्त हम्माद ने चने का एक दाना उठाकर खा लिया। जो उसके गले में अटक गया। उसकी सांस की नली बंद हुई तो घरवाले भी परेशान हो गए। सांस अटकने से बच्चा बेहोश हो गया। अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टर भी चना नहीं निकाल पाए। बाद में हम्माद ने सांस रुकने के कारण दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button