उत्तराखंडक्राइमखबरे

बागेश्वर: पेड़ की टहनी की चपेट में आया श्रमिक, दर्दनाक मौत

बागेश्वर: बागेश्वर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत देवलचौरा में पेड़ काटते समय पेड़ की एक टहनी सिर पर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार 36 साल सफदर अली लकड़ी कटान और चीरान का काम करता है। बुधवार को वह एक पेड़ काटने के लिए देवलचौरा गया था। पेड़ काटते समय पेड़ की एक टहनी उसके सिर पर लग गई और सिर पर गहरा जख्म हो गया।

साथ में कार्य कर रहे अन्य लोग उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पंचनामा भरने के बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button