उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड: मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की दर्दनाक मौत

देहरादून: देहरादून हरिद्वार ट्रैक पर रायवाला के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से शिशु हाथी की मौत हुई है। हाथी की मौत की सूचना मिलने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया।

घटना रात करीब डेढ़ बजे हुई। बताया जा रहा है कि हाथी का बच्चा अंडरपास से होकर रेल ट्रैक को पार करके जंगल की तरफ जा रहा था। मालगाड़ी कई मीटर तक हाथी को अपने साथ घसीटते हुए आगे ले गई ।

घटना के बाद करीब आधा घंटा तक मालगाड़ी ट्रैक पर ही खड़ी रही। रेलवे की ओर से इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। हरिद्वार-दून रेल ट्रैक पर मोतीचूर से लेकर कांसरो तक का करीब दस किमी क्षेत्र बेहद संवेदनशील है। परंपरागत गलियारा होने की वजह से यहां वन्य जीवों की आवाजाही अधिक है। लेकिन,जानवरों की स्वच्छंद आवाजाही में रेल ट्रैक हर बार बाधा बनता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button