बद्रीनाथ

*सीएम धामी के जन्मदिन पर बद्रीनाथ धाम में डिमरी केंद्रीय पंचायत ने किया विशिष्ट पूजन, अर्चन व हवन*

  • जन आगाज डेस्क
    बदरीनाथ।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिन पर उनकी सुख समृद्धि के साथ ही उनके यशस्वी नेतृत्व में प्रदेश के कल्याण की कामना भगवान बद्री विशाल से की गई। बद्रीनाथ धाम के पुजारी समुदाय श्री बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत द्वारा पुष्कर सिंह धामी को जन्म दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए भगवान बद्री विशाल से धामी के नेतृत्व में प्रदेश के समग्र कल्याण की कामना की गई है।

    केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने भगवान श्री बद्री विशाल एवं श्री महालक्ष्मी से धामी के दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। बद्रीनाथ धाम में मौजूद पंचायत के उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी एवं पूर्व रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदिरि, मंदिर समिति के मुख्य कार्य अधिकारी विजय थपलियाल, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल आदि लोगों द्वारा भगवान के पूजन अर्चन के पश्चात हवन भी किया गया वेदमंत्रोच्चार के साथ यज्ञ हवन हवनाचार्य डिमरी पुजारी पंडित शिव प्रसाद डिमरी द्वारा संपन्न करवाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button