देशपॉलिटिकल

द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, PM मोदी ने दी बधाई

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है. तीसरे राउंड की गिनती में ही उन्होंने राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी 50 फीसदी वोट पा लिये हैं. उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हरा दिया है.

कुल तीनों राउंड की बात करें तो कुल वोट 3219 थे. इनकी वैल्यू 8,38,839 थी. इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 2161 वोट (वैल्यू 5,77,777) मिले. वहीं यशवंत सिन्हा को 1058 वोट (वैल्यू 2,61,062) मिले.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब द्रौपदी मुर्मू के आवास से अपने घर वापस चले गये हैं. वह द्रौपदी मुर्मू की जीत पर उनको बधाई देने गये थे. वहीं द्रौपदी मुर्मू की जीत पर अमित शाह ने लिखा कि एक अति सामान्य जनजातीय परिवार से आने वाली NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का भारत का राष्ट्रपति चुना जाना पूरे देश के लिए अत्यंत गौरव का पल है, उन्हें बधाई देता हूं.

वहीं जेपी नड्डा ने उनको बधाई देते हुए कहा कि जनजातीय समाज की महिला का राष्ट्रपति पद तक पहुंचना, देश के लिए स्वर्णिम क्षण हैं, मुझे विश्वास है कि आपके प्रशासनिक व सामाजिक कार्यो की दक्षता व अनुभव से राष्ट्र को अप्रतिम लाभ मिलेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button