उत्तराखंडक्राइमखबरे

उत्तराखंड ब्रेकिंग: पतंजलि के शिक्षण संस्थान की छत से कूदकर साध्वी ने की आत्महत्या

हरिद्वार: हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पतंजलि शिक्षण संस्थान वैदिक कन्या गुरुकुल में पढ़ाई कर रही एक साध्वी के छत से कूद कर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार साध्वी मध्य प्रदेश की बताई जा रही है। पतंजलि योगपीठ में 2018 से कन्या गुरुकुल वैदिक शाखा में शिक्षा ग्रहण कर रही थी। बताया जा रहा है कि वह खुद भी बच्चों को पढ़ाती थीं।

जानकारी के मुताबिक रविवार को बहादराबाद के शांतरशाह स्थित पतंजलि योगपीठ की शाखा वैदिक कन्या गुरुकुल की साध्वी वराग्या संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुकुल की छत से कूद गई।वहीं इस घटना के बाद गुरुकुल में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि साध्वी ने छत से छलांग क्यों लगाई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button