उत्तराखंडखबरेपॉलिटिकलराजनीति

श्रीनगर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, जन आशीर्वाद रैली से फूंकेंगे चुनावी बिगुल

श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से चुनावी बिगुल फूंकेंगे। इसके लिए वह बाबा कमलेश्वर का आशीर्वाद भी लेंगे। रैली के बाद वह राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की समीक्षा बैठक लेेंगे। कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत समेत भाजपा के प्रांतीय पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से जीवीके हेलीपैड कोटेश्वर पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक मुकेश सिंह कोली, विनोद कंडारी, आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. हरक सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। जिसके बाद जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इसके बाद कोटेश्वर से श्रीनगर तक करीब पांच किमी यात्रा में प्रतिभाग करेंगे। शाम को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की समीक्षा बैठक लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button