उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड: आवास विकास कालोनी में घुसा गुलदार, तलाश में जुटी वन विभाग की टीम

ऋषिकेश: इस वक्त की बड़ी खबर आवास विकास कालोनी से आई है। कालोनी में हड़कंप के स्थिति बनी हुई है। दरअसल यहां सुबह करीब साढ़े छह बजे एक गुलदार आ गया। जिसे देख कर लोगों में दहशत फेल गई। लोग चीखने चिल्लाने लगे। हालांकि कुछ लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

ऋषिकेश रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने जानकारी दी और बताया कि आवास विकास कालोनी शिवा एनक्लेव गली नंबर तीन में सुबह गुलदार घुस गया। गुलदार जैसे ही गौशाला की तरफ गायों का शिकार करने के लिए बढ़ा वैसे ही लोगों ने उसे देख लिया। चीख पुकार और भगदड़ मची तो गौपालक भी वहां आ पहुंचे। शोर सुनकर गुलदार खाली प्लॉट में भाग गया।

यहां पर उसे एक दूधिया ने देखा तो वह भी चिल्लाने लगा। तब गुलदार पास ही स्थित स्टर्डिया फैक्टरी की ओर भाग निकला। वन विभाग की टीम गुलदार की खोज में जुटी है। बता दें कि इसी क्षेत्र में कुछ महीने पहले एक गुलदार और शावक को पिंजरे में कैद किया गया था। वन विभाग की टीम ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। साथ ही गुलदार को ट्रेस करने के लिए पिंजरा लगाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button