Dehradun

*संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचकर सचिव गैरोला ने किया व्यवस्थाओं व निर्माण कार्यों का निरीक्षण*

जन आगाज डेस्क

हरिद्वार। गुरुवार को संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार गैरोला ने उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने निर्माणाधीन महिला छात्रावास का विशेष रूप से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रावास का कार्य हर हाल में मार्च माह तक पूर्ण कराया जाए, ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र से छात्राओं को परिसर में ही आवास की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।


इसके अतिरिक्त उन्होंने परीक्षा भवन, विश्वविद्यालय आवास तथा कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे निर्माणाधीन आवासों की प्रगति की भी समीक्षा की। कुलपति प्रो. रमाकांत पांडेय ने सचिव को विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों एवं विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश कुमार, उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के सचिव प्रो. मनोज किशोर पंत, प्रो.लक्ष्मी नारायण जोशी सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button