विदेश

श्रीलंका के प्रेसिडेंट भागे, राष्ट्रपति भवन पर जनता का कब्जा, सड़कों पर सैलाब

श्रीलंका में जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे आवास छोड़कर भाग गए हैं और प्रदर्शनकारियों ने उनके आवास को घेर लिया है। न्यूज एजेंसी AFP ने डिफेंस से जुड़े सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। खबर ये भी है कि प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे के आवास में तोड़फोड़ की है। बता दें कि आर्थिक संकटों से जूझ रहे श्रीलंका की हालत लगातार खराब होती जा रही है। यही वजह है कि प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

श्रीलंका लगातार आर्थिक संकट से जूझ रहा है, जिसकी वजह से कई परिवारों को भोजन भी नहीं मिल पा रहा है। वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। बुधवार को जारी विश्व खाद्य कार्यक्रम के ताजा आंकलन के मुताबिक, करीब 62 लाख लोगों को भोजन कैसे मिलेगा, इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। श्रीलंका में 10 में से तीन परिवारों को इस बात का भी पता नहीं है कि उन्हें अगला भोजन कब और कहां मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button