उत्तराखंडपॉलिटिकल

केदारनाथ पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी देर में बाबा केदार के दरेंगे दर्शन

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी सुबह करीब 8:30 बजे केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री सुबह करीब नौ बजे केदारनाथ रोपवे परियोजना की आधारशिला रखेंगे. जिसके बाद पीएम आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल के दर्शन करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केदारनाथ और बद्रीनाथ का दौरा करेंगे. पीएम मोदी यहां चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही कुछ नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. इसके मद्देनजर केदारनाथ-बद्रीनाथ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं. प्रधानमंत्री के दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर जहां अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. वहीं उनके आगमन से दोनों धामों के तीर्थ पुरोहित और वहां मौजूद श्रद्धालु भी उत्साहित हैं. केदारनाथ और बद्रीनाथ दोनों मंदिरों को कई क्विंटल फूलों से सजाया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button