तीर्थ यात्रियों को मिलेगा यात्रा के दौरान कर्णप्रयाग में स्वच्छ वातावरण नगर पालिका ने बनाई योजना


जन आगाज डेस्क
कर्णप्रयाग। चार धाम यात्रा मे आने वाले तीर्थ यात्रियों सहित वी आई पी लोगों को अब नगर के प्रवेश द्वार पंच पुलिया के समीप स्थित कूड़े के ढेर से उठने वाली दुगंध से मिल पायेगी निजात जल्द इस पर कार्य करने के लिये ई टेंडर प्रकिया हो जायेगी । यात्रा सीजन के दौरान करणप्रयाग बद्रीनाथ, केदारनाथ यात्रा का एक मुख्य पड़ाव है। लाखों की संख्या में तीर्थ यात्री केदारनाथ एवं बद्रीनाथ के लिए आगमन करते हैं नगर पालिका कर्णप्रयाग अब स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थ यात्रियों को कूड़े की गंध से निजात दिलाने के लिए अपनी योजना को शीघ्र ही अमल में लाने जा रही है।
नगर पालिका प्रशासन द्वारा पंचपुलिया स्थित टेचिंग ग्राउंड के लीगेसी वेस्ट के निस्तारण हेतु वी आई लारा की डी पी आर तैयार कर दी गईं है
डीपीआर का जनपद स्तरीय तकनीकी समिति द्वारा परीक्षण भी किया जा चूका है।

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक जल्द ही ई टेंडर के माध्यम से निविदा आमंत्रित कर कूड़े का वेज्ञानिक ढ़ग से निस्तारण कर एम आर एफ प्वाट स्थापित किया जायेगा ।
इससे नगर के अतिरिक्त चार धाम यात्रा सहित आम नागरिकों को लीगेसी वेस्ट की परेशानी से निदान मिलेगी एवं नगर पालिका को भी आये दिन लोगों की कूड़े की शिकायत की समस्या से नही जूझना पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिका द्वारा कूड़े को नदी मे जाने से रोकने के लिये सुरक्षा दीवार एवं टिन शेट का कार्य किया गया है।



