उत्तराखंडखबरेदेश

उत्तराखंड के साथ इन राज्यों में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम…

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल के दाम घटाए। इसके बाद एक एक करके उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भी पेट्रोल डीजल के दाम घटे। देश में कुल मिलाकर 22 राज्य सरकारों ने पेट्रोल डीजल के दाम कम किए। पेट्रोल और डीजल पर केंद्र की मोदी सरकार के उत्पाद शुल्क यानी वैट कम करने के फैसले के बाद कई राज्यों ने भी अपने यहां वैट में कटौती की है। हालांकि इसके साथ ही कई राज्य ऐसे हैं जहां सरकारों ने कोई कटौती नहीं की है। इन राज्यों में गैर-भाजपा शासित सरकारें हैं।

इसे हिमाचल में हुई भाजपा की हार से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि हिमाचल में हार के बाद जनता को लुभाने के लिए सरकार ने पेट्रोल डीजल के दाम घटाए। पेट्रोलियम उत्पादों पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क घटने के बाद कई राज्यों ने स्थानीय वैट कम करने का फैसला लिया। स्थानीय वैट शुल्क न सिर्फ पेट्रोल-डीजल की आधार कीमतों बल्कि केंद्रीय उत्पाद शुल्क पर भी निर्भर करता है। इस वजह से पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने के फैसले का विभिन्न राज्यों में प्रभावी असर अलग-अलग रहा।

इन 22 राज्यों में घटे पेट्रोल डीजल के दाम

उत्तर प्रदेश

बिहार

मध्य प्रदेश

गुजरात

हरियाणा

हिमाचल प्रदेश

जम्मू कश्मीर

कर्नाटक

उत्तराखंड

लद्दाख

चंडीगढ़

गोवा

असम

अरुणाचल प्रदेश

सिक्किम

त्रिपुरा

मणिपुर

नगालैंड

मिजोरम

पुडुचेरी

दादर एवं नगर हवेली

दमन एवं दीव

गैर-भाजपा शासित राज्यों में कम नहीं हुए दाम

महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और दिल्ली जैसे कई गैर-भाजपा शासित राज्यों ने स्थानीय शुल्क(वैट) में अभी तक कटौती नहीं की है। इन राज्यों में अभी भी पेट्रोल सबसे महंगा बिक रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button