Dehradunउत्तराखंडखबरेलाइफ़स्टाइलहेल्थहोम

गांधी जयंती पर आईएएस अधिकारी आलोक पांडे ने निबंधक मुख्यालय में चलाया स्वच्छता अभियान

देहरादून 2 अक्टूबर 2023

निबंधक मुख्यालय मियां वाला में गांधी जयंती पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

आईएएस अधिकारी आलोक पांडे ने झाड़ू पड़कर अपने कार्यालय में की सफाई गांधी जी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत चलाया स्वच्छता कार्यक्रम

 

 

गाँधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर आज दिनांक 02 अक्टूबर, 2023 को

मियांवाला निबंधक मुख्यालय में एक सूक्ष्म कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी जी के भजन साथ किया गया, भजन के पश्चात निबंधक सहकारिता श्री आलोक पांडे जी एवं सभी उच्च अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा गाँधी जी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।

इस अवसर पर  निबंधक  आलोक पांडे द्वारा  अधिकारियों/कर्मचारियों को अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस की शपथ भी दिलाई।
सभी अधिकारियों द्वारा मुख्यालय परिसर में स्वयं झाडू पड़कर स्वच्छता अभियान के तहत मुख्यालय परिसर में साफ सफाई की गई

और एक सूक्ष्म गोष्ठी में सभी अधिकारियों द्वारा क्रमवार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं शास्त्री जी के स्मरणों को याद करते हुए उसे अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया

इस अवसर पर अपर निबंधक,  आनंद  शुक्ल  ईरा उप्रेती ,  संयुक्त निबंधक  एमपी त्रिपाठी एवं सहकारिता के समस्त  अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button