Dehradun

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर सौपा ज्ञापन

देहरादून. कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति के संबंध में हलवाई समिति देहरादून ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया. मनमोहन शर्मा जानकारी देते हुए बताया की हलवाई समिति के प्रमुख पदाधिकारी डीएम कार्यालय पर एकत्रित हुए जहां उन्होंने गैस आपूर्ति के संबंध में जिलाधिकारी से मुलाकात की. आनंद स्वरूप गुप्ता प्रधान ने कहां की वर्तमान में कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति में भारी कमी आई हुई है और कंपनियों द्वारा कमर्शियल एलपीजी गैस की सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी गई है. इस कारण व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं. सभी हलवाइयों ने मांग की कि जल्द से जल्द इस घोर समस्या से निदान दिलाने में हलवाइयों का सहयोग दें. लालचंद शर्मा ने कहा कि अगर एलपीजी गैस सिलेंडर की पूर्ति नहीं हो रही है तो घरेलू गैस की व्यवस्था कराई जाए. जिससे व्यवसाय में बाधा उत्पन्न ना हो और गैस सिलेंडर एलपीजी के ही पैसे लिए जाए. अगर यह समस्या का निदान नहीं होता तो शहर में व्यवसाय काफी बंद हो जाएंगे. जिसे जनमानस को काफी नुकसान होगा. आगामी समय में त्यौहार भी नजदीक आ रहे हैं. ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से लालचंद शर्मा, आनंद स्वरूप गुप्ता, अरविंद गोयल, मनमोहन शर्मा अधिवक्ता, प्रदीप सुराना, कृष्ण अग्रवाल, मनोज कुमार शामिल थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button