Dehradun

‘लक्ष्य अंत्योदय, पथ अंत्योदय, प्रण अंत्योदय’ शक्ति केंद्र चलो अभियान

देहरादून, 13 सितम्बर। देहरादून कैंट विधानसभा शक्ति केंद्र वार्ड 31 एवं 43 पर भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के निमित राज्यसभा सांसद राज्यसभा श्रीमती कल्पना सैनी एवं विधायक श्रीमती सविता कपूर एवं कैंट विधानसभा सदस्यता अभियान संयोजक सचिन गुप्ता ने शक्ति केंद्रों पर सदस्यता अभियान चलाया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये सांसद श्रीमती कल्पना सैनी ने कहा कि देश का सम्मान आज मोदी जी की जनकल्याणकारी नीतियों, ईमानदारी से कठोर निर्णय लेना व हर वर्ग तक विकास पहुचें जैसे विषयों से बढ़ा है जिस कारण आज भाजपा से आम जन जुड़ना चाहता है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रीमती अंजू बिष्ट, निवर्तमान पार्षद श्रीमती समिधा गुरुंग, श्रीमती रजनी देवी, सोनू कुमार, राहुल चौहान, सुरेन्द्र गेल, पूर्व पार्षद उदय सिंह पुंडरी, शेखर नोटियाल, श्रीमती रीता विशाल, अजय सिंह, पवन डबराल, देवकी नंदन कोशल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button