Dehradun

वीवीआईपी भ्रमण को लेकर कुमाऊँ पुलिस अलर्ट

नैनीताल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के जनपद नैनीताल भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत कुमाऊँ परिक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियाँ की गई हैं।
इसी क्रम में रिद्धिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ द्वारा ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए सतर्कता, अनुशासन एवं समन्वय के साथ ड्यूटी निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर डॉ. नीलेश आनन्द भरणे (आईजी एसटीएफ), करण सिंह नगन्याल (आईजी इंटेलिजेंस) तथा डॉ. मन्जूनाथ टी.सी. (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। कुमाऊँ पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ वीवीआईपी कार्यक्रम को सुरक्षित एवं सफल बनाने हेतु प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button