उत्तराखंडखबरेदेशपॉलिटिकलबिज़नेसराजनीतिहोम

मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, सांसद ,देखिए बजट पर क्या है हमारे नेताओं की प्रतिक्रिया

देहरादून

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2023 -24 हेतु केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को बधाई देते हुए कहा है कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। 2014 से सरकार के प्रयासों से प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़कर 1.97 लाख रुपये हो गई है। इन 9 वर्षों में, भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में बढ़ी है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन जी ने प्रधानमन्त्री जी के सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर बजट पेश किया है। समावेशी विकास,वंचितों को वरीयता, बुनियादी ढांचे और निवेश, क्षमता विस्तार, हरित विकास, युवा शक्ति, और वित्तीय क्षेत्र को समर्पित ये बजट, अमृत काल के विजन को बताता है। यह अमृत काल का पहला बजट है। इस बजट में किसान, मध्य वर्ग, महिला से लेकर समाज के सभी वर्गो के विकास की रूपरेखा है।
केन्द्रीय बजट 2023-24 देश के समावेशी विकास और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने वाला है।
बजट में खाद्य और पोषण सुरक्षा को सुनिश्चित रखते हुए अगले 1 वर्ष तक सभी प्राथमिकता वाले परिवारों को मुफ्त अनाज की आपूर्ति का निर्णय अत्यन्त सराहनीय है। बजट में राज्यों को 50 साल का ब्याज मुक्त कर्ज एक और साल के लिए बढ़ाया गया है। ये केंद्र की टीम इंडिया की भावना को बताता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा उद्यमियों द्वारा कृषि-स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि कोष बनाया जाएगा। अगले 3 वर्षों में 1 करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए सहायता मिलेगी। पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देने के साथ कृषि कर्ज लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा। इससे देश के साथ ही उत्तराखंड राज्य के किसानों, बागवानों, पशुपालको और मत्स्य पालकों को भी लाभ मिलेगा।
जनजातीय समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए पीएम पीवीटीजी विकास मिशन शुरू किया जाएगा। राज्यों की सक्रिय भागीदारी, सरकारी और सार्वजनिक पार्टनरशिप के साथ मिशन मोड पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। क्षेत्रीय हवाई संपर्क में सुधार किया जाएगा। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था के लिए पर्यटन का महत्त्व बहुत अधिक है। निश्चित रूप बजट में पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए की जा रही पहल प्रदेश में पर्यटन विकास में काफी सहायक सिद्ध होगी। वाइब्रेंट विलेज के माध्यम से सीमावर्ती गांवों के विकास पर फोकस किया जायेगा। इससे राज्य के सीमावर्ती गांवों को भी लाभ मिलेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने मोदी सरकार के बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्म निर्भर भारत का संकल्प बताया। उन्होंने कहा की बजट मे हर वर्ग को लाभान्वित करने के लिए के अहम निर्णय लिए गए है। इस समावेशी बजट से उतराखंड राज्य को काफी लाभ हासिल होने वाला है।

उन्होने कहा टैक्स स्लेब की घोषणा और इन्कम टेक्स में छूट बढ़ाने को देश की भांति राज्य के माध्यम वर्ग के चेहरे पर मुस्कान लेकर आया है। इसी तरह मोटे अनाज को लेकर श्री अन्न योजना पहाड़ की कृषि के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है क्योंकि इससे मंडवा, चौलाई आदि तमाम पृवतीय उत्पादों को ऊंचे दाम और बड़ा बाजार मिलना तय है। युवा उधमियों द्वारा कृषि स्टार्ट अप को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि कोष बनाने से कृषि और औधानिकी मे बेहतर लाभ मिलेंगे।
इसी तरह हिमालयी क्षेत्र में सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और पर्यटन के लिए अलग से बजट में प्रावधान करना हमारे प्रदेश की अर्थिकी को मजबूत करेगा। केंद्र द्धारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को एक वर्ष के लिए बढ़ाने का लाभ प्रदेश के 60 लाख से अधिक लोगों को भी मिलेगा फ्री राशन के रूप में मिलेगा। वहीं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मिशन मोड मे काम करने की घोषणा से राज्य मे रोजगार की अधिक संभावनाएं और युवाओं को रोजगार मिलेगा।
बजट से देश मे विकास की रफ्तार बढ़ना निश्चित है। 2014 के बाद 9 वर्षो मे भारतीय अर्थव्यवस्था आकार मे 10 से पांचवें स्थान पर पहुँच गयी है।

स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री उत्तराखंड धन सिंह रावत

भारत के स्वर्णिम भविष्य की नींव है बजट

केन्द्र सरकार के बजट को कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय बजट को भारत के स्वर्णिम भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जिसमें सभी पहलुओं को शामिल करते हुये बजट की व्यवस्था की गई है। बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र विशेष महत्व देते हुये नवीन योजनाएं शुरू के लिये व्यवस्था की गई है। जिसका सीधा लाभ देश एवं प्रदेश के आम जनमानस को मिलेगा। डॉ0 रावत ने केन्द्र सरकार द्वारा शिक्षा पर जीडीपी का 2.9 फीसदी तथा स्वास्थ्य पर जीडीपी का 2.1 फीसदी बजट खर्च करने के की व्यवस्था के लिये प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार जताया। केन्द्रीय बजट में नये नर्सिंग कॉलेजों एवं एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूलों की स्थापना करने, बच्चों व किशोरों के लिये राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना, सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन शुरू करने, मिलेट्स की पैदावार बढ़ाने तथा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4 शुरू करने की जो व्यवस्था की गई है उससे साबित होता है कि केन्द्र सरकार का बजट जन अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार किया गया है। जिसका लाभ देश के हर वर्ग को मिलेगा।

 

सांसद तीरथ सिंह रावत

 

आज संसद में प्रस्तुत आम बजट 2023-24 , नए भारत के निर्माण एवं समृद्धि का संकल्प है, यह बजट देश की 130 करोड़ देश वासियों की भावनाओं का सार एवं उनकी सेवा का आधार है। यह बजट सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, लोकहितकारी, गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिला एवं हर वर्ग की आशाओं का पुंज है।

आजादी के अमृत काल का यह बजट विकसित भारत का संकल्प है, निसंदेह यह भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

मैं केन्द्रीय बजट 2023-24 का स्वागत करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन एवं धन्यवाद करता हूं।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button