Dehradun

कैबिनेट मंत्री ने सुनी जन समस्याएं

देहरादून। आज उत्तराखंड राज्य की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या को सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के शीतलाखेत में न्याय पंचायत सल्लारौतेला में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं।
जन समस्याओं में प्रमुख रूप से सड़कें, टूटी नालियां, पेंशन, फसल सुरक्षा के लिए तारबाड़, पेयजल, राशन कार्ड और खेल मैदान बनवाने जैसी मांगे आई, जिन पर मैंने विभागों के अधिकारियों से जवाब मांगा। 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण हुआ। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। 400 से ज्यादा लोगों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान दो पात्र महिलाओं श्रीमती लीला देवी और श्रीमती लक्ष्मी देवी को महालक्ष्मी किट प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर नागरिक की समस्याएं सुलझाने को प्रतिबद्ध है। जनता का यही विश्वास भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का आधार है। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि अगर समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण नहीं हुआ तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्यक्रम में जो समस्याएं हमारे समक्ष लाई गई है अगले किसी कार्यक्रम में वह दोहरायी नहीं जानी चाहिए।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, ब्लॉक प्रमुख हवालबाग श्रीमती हिमानी कुंडू, मंडल अध्यक्ष स्याही देवी गणेश जलाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल, मंडल महामंत्री नरेंद्र बिष्ट, हरीश बिश्नोई, पूरन सिंह, नवीन, अशोक जलाल, कुंदन राम, जगदीश, वीरेंद्र चिलवाल, विपिन पाठक, प्रकाश जीना, नारायण सिंह, महेंद्र दीक्षित, हरीश रौतेला, पान सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button