उत्तराखंडखबरे

उत्तराखंड से बड़ी खबर: हिंदू महापंचायत पर घमासान, स्वामी आनंद स्वरूप गिरफ्तार, धारा 144 लागू

रुड़की: पिछले दिनों हुनमान जयंती शोभा यात्रा के दिन हुए बवाल के बाद से रुड़की के डाडा जलालपुर में अशांति बनी हुई है। यहां हिन्दू और मुस्लिम समुदाय आमने-सामने आ गए थे। इसको लेकर आज जलालपुर में हिंदू महापंचायत होनी थी, जिस पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। प्रशासन की रोक के बाद टकराव के हालत बन गए हैं। इसे देखते हुए यहां भारी पुलिस बल तैनात है।

आयोजकों का कहना है कि महापंचायत हर हाल में होगी, चाहे थाने में ही करनी पड़े। पुलिस ने काली सेना के संस्थापक और शंकराचार्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप को स्वामी दिनेश आनंद के आश्रम में रोक लिया। जिसके बाद उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हिंदू पंचायत के आयोजन पर रोक के बावजूद भगवानपुर जाने की कोशिश कर रहे थे, पुलिस ने उन्हें किसी भी तरह की पंचायत ना करने की हिदायत दी है। यह जानकारी स्वामी आनंद स्वरूप के आश्रम शांभवी धाम की ओर से दी गई है।

महापंचायत पर रोक लगाए जाने के बाद से पुलिस प्रशासन सतर्क है। 10 किलोमीटर के दायरे में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। साथ ही पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को लगातार समझाने में लगे हैं कि महापंचायत नहीं होगी, अमन और शांति बनाए रखें। डाडा जलालपुर, मानक मजरा, डाटा पट्टी, खेड़ी, शिकोहपुर और सिकरोड़ा समेत कई अन्य गांवों के मार्गों पर पुलिस पूरी सख्ती बरत रही है। यहां पर आने जाने वाले वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है।गांव में प्रशासन ने 144 धारा लगाई है, जिस वजह से गांव में सन्नाटा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button