DehradunUttarkashi

उत्तराखंड में फिर आया एवलॉन्च, गंगोत्री नेशनल हाईवे बंद

देहरादून। उत्तरकाशी जिले से हिमस्खलन की एक खबर सामने आयी है। हिमस्खलन की वजह से गंगोत्री नेशनल हाईवे भी बंद हो गया है। हिमस्खलन में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। गंगोत्री नेशनल हाईवे बर्फ से ढक गया है। उत्तराखंड के कई जिलों में देर रात से बारिश और बर्फबारी की दौर जारी है। मैदानी जिलों में जहां बारिश हो रही है, तो वहीं उच्च हिमलायी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल रही है। उत्तरकाशी के चांगथांग में हिमस्खलन हो गया, इसका वीडियो भी सामने आया है। हिमस्खलन की वजह से गंगोत्री नेशनल हाईवे पूरी तरह से बाधित हो गया। कई गांवों का संपर्क तहसील और जिला मुख्यालय से कट गया। एक महीने के अंदर इस इलाके में तीसरी बार एवलॉन्च आया है। आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि इलाके में अभी भी बर्फबारी हो रही है। इसीलिए नेशनल हाईवे को खोलने में दिक्कत आ रही है। बर्फबारी के रुकते ही हाईवे को खोला जाएगा। जिस इलाके में हिमस्खलन हुआ है, वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। उन्हीं सीसीटीवी कैमरों में हिमस्खलन की घटना रिकॉर्ड हुई है, जिसके बाद ही प्रशासन को पता चला कि इस इलाके में हिमस्खलन आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button